नई दिल्लीभारतीय टीम के दिग्गज ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। कोरोना वायरस () की वजह से जारी लॉकडाउन का इस्तेमाल वह फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने में कर रहे हैं। इस दौरान वह 'टिक टॉक' वीडियोज भी खूब बना रहे हैं। उनका कभी बेटे जोरावर के साथ कुश्ती तो बेटी के साथ डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्रम में नया एक नया वीडियो आया है, जिसमें वह वाइफ आएशा (Ayesha Mukherjee) के साथ प्यार जतलाते दिख रहे हैं। हांलाकि, यह पागल प्यार कुछ ही सप्ताह में बदहजमी ले आता है। वीडियो में शिखर और उनकी वाइफ आयशा ने क्वॉरंटीन के पहले सप्ताह से छठे सप्ताह तक के प्यार को दिखाने की कोशिश की है। पहले वीक में तो दोनों रोमांटिक लग रहे हैं, लेकिन छठे वीक में पहुंचने पर शिखर को बदहजमी हो जाती है। यह वीडियो सुपरहिट सॉन्ग 'तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा...' पर बनाया गया है। शिखर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- कुछ क्वॉरंटीन फन और एंटरटेनमेंट सिर्फ आप लोगों के लिए। मेरा दिन खुशनुमा बनाने के लिए आयशा धवन आपका धन्यवाद। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से तमाम खेल टूर्नमेंट या तो स्थगित हो गए हैं या फिर रद्द। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा चुका है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WAkhiQ
No comments:
Post a Comment