Friday, May 8, 2020

खौफनाक था होटल बम ब्लास्ट, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रोने लगे थे: इंजमाम उल हक

नई दिल्लीकोरोना वायरस की वजह से खेलों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे वक्त में क्रिकेट दिग्गज सोशल मीडिया या यूट्यूब चैनल के माध्यम से पुराने रेकॉर्ड और किस्सों से फैन्स को रूबरू करवा रहे हैं। इस क्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और चीफ सिलेक्टर (Inzamam-ul-Haq) ने खुलासा किया है कि 2002 में दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम होटल के करीब हुए बम धमाके के बाद रोने लगी थी। वे डर गए थे। इंजमाम ने अपने टेस्ट करियर में बनाए गए हाईएस्ट 329 रनों की बात करते हुए कहा, 'मई 2002 में मैंने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर बनाया था। लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच मेरे लिया सबसे यादगार मैच है। मैं फॉर्म से जूझ रहा था ऐसे में इतनी बड़ी पारी की उम्मीद शायद ही किसी को रही होगी।' इसके बाद उन्होंने बताया, 'वह टेस्ट यादगार था, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह दुखद था।' भयानक था धमाका उन्होंने कहा, 'लाहौर टेस्ट के बाद हम कराची गए, जहां होटल के बाद ही बम ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तगड़ा था कि मेरे कमरे के फ्रंट खिड़की के कांच टूटकर दूसरी दिवार पर जा लगे थे। मैं लकी हूं कि बाहर नहीं था, क्योंकि धमाके के करीब ही मेरा रूम था। मुझे समझ ही नहीं आया यह क्या हुआ है.. मैं नीचे की ओर भागा और फ्लोर पर तैनात सुरक्षाकर्मी से पूछा क्या हुआ है तो उसने बताया कि बम धमाका हुआ है।' सप्ताहभर नहीं आई नींदइंजी ने बताया, 'यह वह समय था जब ज्यादातर खिलाड़ी नाश्ते के लिए जाने वाले थे। यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि जब मैं नीचे पहुंचा तो देखा स्वीमिंग पूल के करीब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रो रहे थे। यह उनके लिए अजीब स्थिति थी। उन खिलाड़ियों ने कभी इस तरह का अनुभव नहीं किया था। अच्छी बात यह रही कि किसी खिलाड़ी को चोट नहीं आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम तो स्वदेश लौट गई, लेकिन हमारी टीम को सप्ताहभर नींद नहीं आई थी।' 2002 में कराची की शेराटोन होटल के पास फिदायीन हमला हुआ था। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज रद्द कर दी गई थी और कीवी टीम वापस लौट गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AcQpli

No comments:

Post a Comment