Thursday, May 7, 2020

लॉकडाउन खत्म होने तक किचन का मास्टर बन जाऊंगा: रोहित

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश में तीसरी बार () की मियाद बढ़ा दी गई है। इस घातक महामारी को हराने के लिए सभी लोग अपने घरों में बंद रहकर खुद को सुरक्षित रख रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर सिलेब्रिटीज घर के कामकाज में हाथ बंटा रहे हैं और जो काम पहले उन्होंने कभी नहीं किए हैं, उनमें भी महारत हासिल कर रहे हैं। सीमित ओवरों में टीम इंडिया के उपकप्तान () भी उनमें से ही एक हैं, रोहित ने हाल ही में एक शो में यह कहा कि लॉकडाउन खत्म होने तक वह किचन के मास्टर बन जाएंगे। रोहित हाल ही में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के साथ टेलिविजन शो क्रिकेट कनेक्टेड शो में दिखाई दिए। इस शो में पठान और ब्रेट ली ने रोहित से कई मुद्दों पर चर्चा की। एक सवाल में इरफान पठान ने पूछा कि वह कौन सी चीज है जो रोहित ने कभी नहीं सोचा था कि वह इसे करेंगे लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें करनी पड़ी? इसके जवाब में रोहित ने कहा, 'वह किचन (रसोई) का काम है। अब मुझे हर तीन से चार दिन बाद रसोई में जाकर चेक करना पड़ता है कि कितना जरूरी सामान उपलब्ध है और बाजार से क्या-क्या सामान मंगवाना है। इतने सालों में मैंने कभी भी किचन में पैर नहीं रखा था लेकिन अब हर तीसरे चौथे दिन ऐसा करना पड़ता है। अब लगता है लॉकडाउन खत्म होने तक कि मैं इसमें मास्टरी कर लूंगा।' इसके बाद ब्रेट ली उनसे उनकी बेटी की केयर से जुड़ा सवाल करते हैं कि उन्हें बेटा से जुड़ा कौन सा काम पसंद है और कौन सा नहीं? रोहित बताते हैं कि उन्हें अपनी बेटी को खाना खिलाना बहुत पसंद है, लेकिन जहां तक पसंद न आने वाले काम की बात है तो यह उसे सुलाना है। यह बहुत मुश्किल काम है। इस दौरान रोहित ने अपने तीन वनडे दोहरे शतकों पर भी चर्चा की और आईपीएल खिताब पर भी चर्चा की। रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीत का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 5 बार (एक बार डेक्कन चार्जर्स (2009) और चार बार मुंबई इंडियंस के साथ) इस खिताबी जीत में भूमिका निभाई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L9LuUs

No comments:

Post a Comment