Tuesday, May 12, 2020

ICC U19 विश्व कप क्वॉलिफायर स्थगित किए

दुबईअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण 2021 महिला विश्व कप और 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप के जुलाई में होने वाले क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंटों को स्थगित कर दिया है। महिला क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिता श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई तक होनी थी जिसमें मेजबान श्रीलंका सहित 10 टीमों ने हिस्सा लेना था। अन्य टीमें बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, थाइलैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे थी। आईसीसी ने कहा, ‘सदस्यों और संबंधित सरकारों तथा जन स्वास्थ्य अधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 के क्वॉलिफायर और आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 की क्वॉलिफाइंग प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 की क्वॉलिफाइंग प्रक्रिया की शुरुआत 24 से 30 जुलाई तक डेनमार्क में होने वाले यूरोपीय क्षेत्रीय क्वॉलिफायर के साथ होनी थी। इन टूर्नमेंटों का आयाजन कब किया जा सकता है इसके लिए आईसीसी प्रतिस्पर्धी देशों से सलाह मशविरा करेगा। आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा, ‘यात्रा लेकर जारी पाबंदियों, वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं और सरकार तथा जन स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर हमने कोविड-19 महामारी के कारण आगामी दो क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा, ‘महिला क्रिकेट विश्व कप क्वॉलिफायर और अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के यूरोपीय क्वॉलिफायर दोनों प्रभावित हुए हैं।’ टेटली ने कहा, ‘खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। इस मुश्किल के समय में हमारी प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों, प्रशंसकों और पूरा क्रिकेट समुदाय स्वस्थ रहे।’ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्षेत्रीय क्वॉलिफायर डिविजन दो की प्रतियोगिताएं भी समीक्षा के दायरें में हैं। अफ्रीका क्वॉलिफायर सात से 14 अगस्त के बीच तंजानिया जबकि एशिया क्वॉलिफायर एक से नौ दिसंबर के बीच थाइलैंड में होने हैं। सभी पांचों क्षेत्रों में डिविजन एक की प्रतियोगिताएं 2021 में होंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xUXciF

No comments:

Post a Comment