Tuesday, May 12, 2020

ICC ने पोस्ट की तस्वीर, फैंस बोले माही बेस्ट

नई दिल्ली मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के चार विश्व कप विजेता कप्तानों की फोटो साझा की। इसमें ये सभी कप्तान जीती हुईं वर्ल्ड कप ट्रोफियों के साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे। आईसीसी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया 'आइकॉनिक' यानी मिसाल। बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के रेकॉर्ड की मिसाल मिलना मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप जीता है। 1987 से लेकर 2015 के बीच हुए हुए 8 विश्व कप में से 5 बार कंगारू टीम चैंपियन बनी है जबकि 1996 में उसे फाइनल में श्रीलंका के हाथों हार मिली थी। खैर, कप्तानों की इस तस्वीर के नीचे धोनी के फैंस ने अपनी राय दी है। उनका मानना है कि चूंकि धोनी के पास सभी आईसीसी ट्रोफी हैं इसलिए वह इस लिहाज से बेहतर हैं। कुछ फैंस ने इस पर महेंद्र सिह धोनी की तस्वीर के साथ जवाब दिया। एक फैन ने कहा कि वह तुलना नहीं कर रहे हैं लेकिन उनकी नजर में यह ज्यादा आइकॉनिक है। इसमें धोनी की 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप ट्रोफी के साथ तस्वीर है। इसके अलावा धोनी ने 2013 में चैंपियंस ट्रोफी भी जीती है। धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रोफी जीती हैं। एक अन्य फैन ने धोनी की सभी जीती हुई ट्रोफियों, जिसमें आईपीएल भी शामिल है, के साथ तस्वीर पोस्ट की। एक फैन ने लिखा, एक इनसान सभी ट्रोफियां।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yQTirv

No comments:

Post a Comment