Friday, May 22, 2020

Vincy Premier League: पहले मैच में ही हो गई हैटट्रिक

नई दिल्लीVincy Premier T10 League: वेस्टइंडीज में क्रिकेट की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को का पहला मैच खेला गया। कोविड-19 के कारण क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। इस बीच क्रिकेट की शुरुआत वेस्टइंडीज में हुई है। शुक्रवार को विंसी प्रीमियर लीग के पहले मैच में सॉल्ट पाउंड ब्रेकर्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की। वहीं दूसरे मैच में ला सॉफ्रिएरे हाइकर्स के कप्तान डेसरन मलॉनी ने अपनी टीम को 4.2 ओवर बाकी रहते जीत दिलाई। दिन के तीसरे और आखिरी मुकाबले में डार्क व्यू एक्सप्लोर ने भी 8 विकेट से जीत हासिल की। पहले मैच में मैच में सॉल्ट पॉन्ड ब्रेकर्स ने ग्रेनाडाइंस डाइवर्स को 3 विकेट से हराया। डाइवर्स की टीम 10 ओवर में 68 रन बनाकर आउट हो गई। ब्रेकर्स के वेसरिक स्ट्रग ने अंतिम ओवर में हैटट्रिक ली। ब्रेकर्स की टीम ने 9.2 ओवर में 7 विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। 6 फ्रैंचाइजी, 72 खिलाड़ी और 30 मैच फ्रैंचाइजियों ने 11 मई को ही खिलाड़ियों को चुना है। इसमें 6 फ्रैंचाइजी के कुल 72 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसमें तीन केसरिक विलियम्स, सलामी बल्लेबाज सुनील ऐम्ब्रिस और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय- वेस्टइंडीज की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। दस दिन दिन तक चलने वाले टूर्नमेंट में कुल 30 मैच खेले जाएंगे। यानी रोजाना कुल 3 मैच होंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TxfdLv

No comments:

Post a Comment