Thursday, May 7, 2020

Vizag Gas Leak: हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने ट्वीट कर जताया दुख

नई दिल्लीगुरुवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जहरीली गैस लीक (Vizag Gas Leak) होने के हादसे में अभी तक 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सैकड़ों अन्य बीमार हैं। इस हादसे पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya on ) ने भी गहरा दुख जताया है। पंड्या ने ट्वीट कर इस दुर्घटना को दिल दुखाने वाला कहा है। उन्होंने ट्वीट किया #VizagGasLeak देखकर दिल टूट गया। इस हादसे का शिकार हुए लोगों के प्रियजनों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और प्रभावितों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। लोगों का बुरा हाल विशाखापत्तनम में गैस लीक होने के स्थान के 3 किलोमीटर के दायरे में दहशत का माहौल देखा गया। लोग सड़कों पर बेहोश पड़े थे। कई लोगों ने सांस लेने में परेशानी होने की बात कही। कई के शरीर पर एलर्जी से चकत्ते पड़ गए थे और कइयों को आंखों में जलन की परेशानी थी। कहां से लीक हुई गैस गैस साउथ कोरिया की कंपनी एलजी पॉलिमर्स के प्लांट से लीक हुई। कंपनी के इस प्लांट में पॉलिस्टीरीन बनाया जाता है। यह एक प्रकार का प्लास्टिक है जिसका इस्तेमाल कई तरह की चीजें बनाने में होता है। इनमें खिलौनों से लेकर पंखे के ब्लेड, कप, कॉस्मेटिक उत्पाद को रखने वाले कंटेनर जैसी चीजों के लिए इसका बहुत इस्तेमाल होता है। प्लांट में स्टीरीन गैस का इस्तेमाल इसी प्लास्टिक को बनाने के लिए हो रहा था। लॉकडाउन में कोई था नहीं समाचार एजेंसी एएफपी ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि प्लांट में बने 5-5 हजार टन के 2 टैंकों से गैस लीक हुई। मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही टैंकों की देखभाल के लिए वहां कोई तैनात नहीं था। कुलदीप ने भी किया ट्वीट भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया है। यादव ने भी ट्विटर पर कहा कि इस घटना के बारे में जानकर उनका दिल टूट गया। उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cazWfC

No comments:

Post a Comment