मुंबईभारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर () ने लंबे करियर और खेल के नियमों में बदलाव का हवाला देकर एक दिवसीय प्रारूप में मौजूदा कप्तान विराट कोहली () पर सचिन तेंडुलकर (SachinTendulkar) को तरजीह दी है। तेंडुलकर ने 463 वनडे खेलकर 49 शतक समेत 18426 रन बनाये। उन्होंने 2013 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। दूसरी ओर कोहली ने 248 वनडे में 11867 रन बना लिए हैं, जिनमें 43 शतक शामिल हैं। गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ‘सचिन तेंडुलकर क्योंकि उन्होंने एक सफेद गेंद से खेला जब सर्कल के भीतर चार फील्डर होते थे। अब पांच रहते हैं। मैं तेंडुलकर को चुनूंगा।’ आजकल वनडे क्रिकेट में दो सफेद गेंद ली जाती है जबकि तीन पावरप्ले होते हैं। भारत की विश्व कप 2011 में खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे गंभीर का मानना है कि नियमों में बदलाव का बल्लेबाजों को फायदा मिला। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा लेकिन मेरा मानना है कि नियमों में बदलाव का भी बल्लेबाजों को फायदा मिला है।’ गंभीर ने कहा, ‘नयी पीढी को दो नयी गेंद खेलने को मिल रही है। रिवर्स स्विंग नहीं है और ना ही ऊंगलियों की स्पिन। पचास ओवर तक पांच फील्डर अंदर रहते हैं जिससे बल्लेबाजी आसान हो गई है।’ उन्होंने कहा कि लंबे करियर को देखते हुए भी वह तेंडुलकर को चुनेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZlhhtT
No comments:
Post a Comment