मेलबर्नक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने शनिवार को कहा कि अगर के लिए 15 टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है तो फैंस को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जाएगा। होकले ने केविन रॉबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिए अलग अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है जिसमें से एक में इस टूर्नमेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है। होकले ने कहा कि दर्शकों को अनुमति दी जाएगी, हालांकि अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना ‘पेचीदा’ लग रहा है जिससे संकेत मिलता है कि आईसीसी के टूर्नमेंट को स्थगित किया जा सकता है। पढ़ें, होकले से जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना वर्ल्ड कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘सच यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा है।’ जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलने पर अगर 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाए, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘जी, हम यही सोच रहे हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zOfNxN
No comments:
Post a Comment