Thursday, June 4, 2020

लॉकडाउन: विराट ने सिर्फ 3 पोस्ट से कमाए करोड़ों

किलर महामारी कोरोना वायरस की वजह से जानें जा ही रही हैं तो लॉकडाउन की वजह से लोग अपनी जॉब को लेकर भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में जहां लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने करीब 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की। रोचक बात यह है कि उनकी यह कमाई घर बैठे हुई और महज 3 इंस्टाग्राम स्पॉन्सर्ड पोस्ट से।

लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाई करने वाले स्पोर्ट्स स्टार्स में हालांकि विराट का नंबर छठा है, जबकि टॉप-10 में वह इकलौते इंडियन और क्रिकेटर हैं। विराट ने लॉकडाउन के दौरान कुल 3 प्रायोजित पोस्ट किए। उन्हें हर पोस्ट से औसतन 126431 पौंड (करीब 1.2 करोड़ रुपए) की कमाई हुई। बता दें कि कोहली के इंस्टाग्राम पर 6.2 करोड़ फॉलोवर्स हैं।

इस लिस्ट में पुर्तगाली फुटबॉलर और युवेंट्स स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉपर हैं। उन्होंने 12 मार्च से 14 मई के दौरान 1,882,336 पौंड (करीब 17.9 करोड़ रुपए) की कमाई की। रोनाल्डो के 22.2 करोड़ फॉलोवर हैं। वह इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में लॉकडाउन 25 मार्च से लगाया गया था।

उम्मीद के अनुसार, रोनाल्डो के बाद बार्सिलाना क्लब के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी का नंबर आता है। 15.1 करोड़ फॉलोवर वाले मेसी ने 4 पोस्टों से 1299373 पौंड (करीब 12.3 करोड़ रुपए) की कमाई की। ब्राजीली स्टार जूनियर नेमार तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 4 पोस्ट करने के लिए 1,192,211 (लगभग 11.4 करोड़ रुपये) पौंड मिले।

एनबीए स्टार शकील ओ’नील के इंस्टाग्राम पर 1.7 करोड़ फॉलोवर हैं। शकील ने 16 पोस्टों से 583,628 पौंड (करीब 5.5 करोड़ रुपए) कमाए। वह लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में इकलौते नॉन फुटबॉलर हैं।

दूसरी ओर, पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम का जलवा अब भी कायम है। बेकहम ने इस दौरान सिर्फ 3 पोस्ट कीं। उन्हें इसके लिए 405,359 पौंड (करीब 3.8 करोड़ रुपए) मिले। बेकहम के इंस्टाग्राम पर 6.3 करोड़ फॉलोवर्स हैं। वह 5वें नंबर पर हैं।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30bUfWS

No comments:

Post a Comment