नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर () बीते 9 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। पहले कमर की चोट के चलते सर्जरी और फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से जारी लॉकडाउन ने उन्हें इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी का मौका ही नहीं दिया। लेकिन इन दिनों अपने घर में बंद पंड्या ने क्रिकेट के लिए अपनी प्रैक्टिस फिर से चालू कर दी है और अब वह घर के जिम में ही इन्टेंस वर्कआउट (Intense Workout) कर रहे हैं। उन्होंने फैन्स के साथ (Flying Push ups) का वीडियो शेयर किया तो यहीं अपने बड़े भाई क्रुणाल को ऐसा करने का चैलेंज दे डाला। अपनी इंजरी से उबरकर अब हार्दिक अपने घर में बने जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपने जिम सेशन के दौरान एक ऐसी एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया, जिसे करना किसी के लिए भी चैलेंज है। इस वीडियो में हार्दिक फ्लाइंग पुश अप्स करते दिख रहे हैं। उनके ये फ्लाइंग डिप्स इतने मुश्किल हैं कि उन्होंने अपने बड़े भाई क्रुणाल को ही इसके लिए चैलेंज दे दिया है। हार्दिक ने इस वीडियो में इस इन्टेंस वर्कआउट के कुल 8 पुशअप्स किए। इस वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मजबूत, फिटर (फिट रहने वाला)। निर्माण अभी भी जारी है। क्रुणाल पंड्या भाई मैं आपको चैलेंज करता हूं! देखते हैं आप कितना कर पाते हो।' इसके साथ हार्दिक ने नखरे वाला एक इमोजी भी बनाया है। हार्दिक का यह वीडियो देख झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में पंड्या ब्रदर्स के साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने भी हार्दिक से पूछा, 'हार्दिक पंड्या बाबा आपने आखिर क्रुणाल पंड्या को यह चैलेंज क्यों दिया है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V3QBuA
No comments:
Post a Comment