Thursday, July 18, 2019

पाकिस्तान की मेजबानी में श्रीलंका खेलेगा टेस्ट मैच!

लाहौर श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान में एक टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। इससे जुड़ी प्रक्रिया को गति देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के अधिकारियों से अपनी सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजने का आग्रह किया है। ‘द नेशन’ अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसे मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच इस साल सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टेस्ट मैच की सीरीज होनी है। श्रीलंका ने इस दो टेस्ट मैच की सीरीज का एक मैच लाहौर या कराची में खेलने पर सहमति जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी अधिकारी कोशिश कर रहे हैं कि दोनों टेस्ट मैच पाकिस्तान में ही हों लेकिन श्रीलंका के अधिकारियों ने इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। पढ़ें, यह श्रीलंका की ही टीम थी जिस पर 2009 में आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद से पाक में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xSOrC9

No comments:

Post a Comment