Thursday, July 18, 2019

WI दौरा: सिलेक्शन मीटिंग में 'स्प्लिट कैप्टंसी' पर चर्चा

के श्रीनिवास राव, मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का अगले महीने 3 अगस्त से शुरू होने वाला है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन शुक्रवार को होना तय किया गया था लेकिन उसे टाल दिया गया। टीम के चयन के लिए जब चयनकर्ता बैठक करेंगे तो 'स्प्लिट कैप्टंसी' (वनडे और टेस्ट टीम के अलग कप्तान) के मसले पर चर्चा हो सकती है। हालांकि फिलहाल इस पर कोई योजना नहीं है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन माने जाते हैं। वह अगले महीने से शुरू होने वाले वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान वनडे इंटरनैशनल, टी 20 और टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व करेंगे। जानकारों के मुताबिक, रविवार को होने वाली सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में इन सभी मामलों पर चर्चा होगी। भारत के पास साल 2016 में टेस्ट और वनडे के लिए अलग-अलग कप्तान रहे हैं। उस समय महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैच और विराट कोहली टेस्ट मैचों की कप्तानी करते थे। इससे पहले नवंबर 2007 से अक्टूबर 2008 तक अनिल कुंबले टेस्ट कैप्टन और धोनी टी20 और वनडे के कप्तान रहे। हालांकि भारत में 'स्प्लिट कैंप्टंसी' बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। पढ़ें, एमएसके प्रसाद करेंगे अध्यक्षता भारतीय क्रिकेट के गलियारों में गुरुवार का दिन काफी हलचल वाला रहा। बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी एक कोर्ट केस की वजह से रांची से वापस नहीं आ पाए और सिलेक्टर्स की मीटिंग की टालना पड़ा। एमएसके प्रसाद जो चयन समिति के प्रमुख हैं, अब मुंबई में बैठक की अध्यक्षता करेंगे और रविवार को भी बैठक का संयोजन करेंगे। सीओए की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार, चयनसमिति की बैठक बुलाने का अधिकार सचिव को नहीं बल्कि चयन पैनल के अध्यक्ष को होगा। मीटिंग टलने के बाद अब सिलेक्टर्स भी सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सीरीज से ब्रेक दिया जाएगा जबकि पेसर जसप्रीत बुमराह वनडे और टेस्ट से ब्रेक लेंगे और टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। पढ़ें, प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को निर्देश दिया कि अब बीसीसीआई सचिव नहीं बल्कि चयन समिति के अध्यक्ष चयन संबंधी बैठकों के समन्वयक होंगे। इतना नहीं चौधरी के कानूनी पचड़ों की वजह से सीओए ने एक कदम आगे बढ़कर यह भी निर्देश दिया है कि अब से बोर्ड सचिव को किसी भी चयन बैठक में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और टीम में किसी भी बदलाव के लिए उनकी स्वीकृति लेना जरूरी नहीं होगा। ICC टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत इस बीच टीम इंडिया को पूरा यकीन है कि अपनी बाकी सीरीज और टूर्नमेंट की तरह वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान भी अपनी पूरी एनर्जी और कमिटमेंट के साथ खेलेगी। सूत्रों ने कहा, 'पिछले साल हम साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेले। इससे पहले हम श्री लंका के साथ खेले। अब हम वेस्ट इंडीज के साथ खेलेंगे। इसके बाद न्यू जीलैंड का दौरा भी होगा। 24 महीनों में हम हर टेस्ट टीम के खिलाफ खेलेंगे। इसे हम एक चुनौती के तौर पर देख रहे हैं और हमें अपनी तीव्रता में कोई कमी नहीं आने देनी है।' वेस्ट इंडीज का दौरा आईसीसी के टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। जो कि एशेज में अगले महीने इंग्लैंड में शुरू होने वाला है और किसी भी टीम द्वारा इन दौरों को हल्के में लेने के उम्मीद नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XYDIRf

No comments:

Post a Comment