Monday, July 8, 2019

वर्ल्ड कप LIVE: बारिश का डर नहीं- मौसम साफ

मैनचेस्टर भारत और न्यू जीलैंड की टीमें अब से कुछ ही देर में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने नजर आएंगी। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। खेल प्रेमियों के लिए मैनचेस्टर से अच्छी खबर यह है कि यहां सुबह के दौरान हल्की-फुल्की बारिश का जो अनुमान जताया गया था। फिलहाल उसके आसार नहीं नजर आर रहे हैं। मौसम का ताजा अपडेट यह है कि ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर हल्की-हल्की धूप खिली हुई है और बादल छिटपुट रूप में ही दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यहां फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच मैच से पहले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वॉर्म अप करते हुए। इस दौरान पंत ने यहां शीर्षासन का अभ्यास भी किया। मैनचेस्टर के मौसम की भविष्यवाणी मंगलवार को जब दोनों ही टीमें इस मैच के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पहुंची तो यहां आसमान में छाए बादलों ने उनका स्वागत किया। ब्रिटिश मौसम विभाग ने मौसम को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उसके मुताबिक यहां रुक-रुककर हल्की बारिश का अनुमान है। इस मैदान पर भारत ने इस टूर्नमेंट में अभी तक दो मैच खेले हैं। पहले भारत ने यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 89 (DLS) रन से मात दी थी और इसके बाद वेस्ट इंडीज को उसने 125 रन से हराया था। वर्ल्ड कप मैचों में इस मैदान पर भारत के प्रदर्शन की बात की जाए, तो बीते 37 सालों से यह मैदान भारत के लकी रहा है और 1983 से ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में यहां अजेय है। वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत का प्रदर्शन
साल विपक्षी टीम परिणाम
1975 न्यू जीलैंड 4 विकेट से हारा भारत
1979 श्री लंका 47 रन से हारा भारत
1983 वेस्ट इंडीज 34 रन से जीता भारत
1983 इंग्लैंड 6 विकेट से जीता भारत
1999 पाकिस्तान 47 रन से जीता भारत
2019 पाकिस्तान 89 रन से जीता भारत
2019 वेस्ट इंडीज 125 रन से जीता भारत


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30ooXJe

No comments:

Post a Comment