Monday, July 8, 2019

WC: खेल मंत्री ने टीम इंडिया को कहा- गुडलक!

नई दिल्लीटीम इंडिया आज कुछ ही घंटों बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से भिड़ेगी। इस मुकाबले के लिए खेल मंत्री ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कीवी टीम से होने वाले महामुकाबे से पहले एएनआई से कहा, 'मैंने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी शुभकमनाएं भेजी हैं। उम्मीद है कि टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म करेगी।' बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड ऐंड वेल्स की मेजबानी हो रहा है। टीम इंडिया आज 3 बजे न्यू जीलैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड के मैनचेस्टर ग्राउंड पर उतरेगी। टीम इंडिया को इस मैच में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर यहां भारत कीवी टीम को हराने में सफलत रहता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा। जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। पढ़ें- भारतीय टीम की मजबूती के बारे में विलियम्सन ने मैच से पहले कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि गेंदबाज पूरे टूर्नमेंट में शानदार रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि क्रिकेट हर दिन अलग होती है। कुछ दिन बाकी दिनों से बेहतर होते हैं, इसलिए एक टीम के तौर पर आप जितनी जल्दी हो सकें, तालमेल बिठाएं क्योंकि यह काफी अहम चीज है। अभी तक अधिकतर समय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन हम जानते हैं कि कल (मंगलवार को) हमारे सामने एक अलग तरह की चुनौती सामने आ रही है।’ पढ़ें- संभावित प्लेइंग XIभारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, एमस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जाडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा न्यू जीलैंड: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कैप्टन), रॉस टेलर, टॉम लैथम (विवकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2G37BJQ

No comments:

Post a Comment