प्रोविडेंस (गयाना) टी20 सीरीज में वेस्ट इंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत गुरुवार को यहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उतरेगा। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद यह भारत का इस फॉर्मेट में पहला मैच होगा। वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज इस मैच के साथ वनडे फॉर्मेट में वापसी करेंगे। भारत ने वेस्ट इंडीज को 3 मैचों की टी20 सीरीज में मात दी और अब उसकी नजर वनडे सीरीज जीतने पर है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद गुरुवार को विंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में उतरेगी। पढ़ें, नंबर-4 पर उतर सकते हैं राहुल भारत की ओर से 130 मैचों में 17 शतक जड़ने वाले धवन एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखेंगे और ऐसे में को चौथे नंबर पर उतरना पड़ सकता है। कप्तान विराट कोहली अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर उतरेंगे। केदार जाधव के पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है और यह इस पर निर्भर करेगा कि ऋषभ पंत को ‘फ्लोटर’ के रूप में किस क्रम पर उतारा जाता है। पांडे और अय्यर के बीच दावेदारी की जंग मध्यक्रम के एक अन्य स्थान के लिए दावेदारी मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के बीच होगी। पांडे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और समय आ गया है कि टीम प्रबंधन अय्यर को मौके देने पर विचार करे और देखे कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। एक हफ्ते के अंदर दो देशों में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि नवदीप सैनी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में पदार्पण करेंगे। विश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड के खिलाफ दिल तोड़ने वाली बार के बाद हालांकि विराट कोहली की टीम एकजुट होकर वापसी करने में सफल रही और हाल में संपन्न टी20 सीरीज में वेस्ट इंडीज को 3-0 से हराया। पढ़ें, रोहित के पास मौका इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में रेकॉर्ड पांच शतक जड़ने वाले रोहित 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के इरादे से उतरेंगे। वेस्ट इंडीज के सामने रोहित के सलामी जोड़ीदार धवन को रोकने की भी कड़ी चुनौती होगी जो वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के दौरान चोटिल होने के बाद इस फॉर्मेट में वापसी के लिए बेताब हैं। विश्व कप के दौरान अच्छी फॉर्म में रहे कोहली वेस्ट इंडीज टीम में दिग्गज खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद पूर्व खिलाड़ियों के उस समूह को जवाब देने के इरादे से उतरेंगे जिन्होंने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पर सवालिया उठाया है। कोहली निराश हैं कि विश्व कप में दबदबा बनाने के बावजूद एक खराब मैच के कारण विश्व कप में टीम की उम्मीदें टूट गईं। गेल की वापसी से विंडीज को उम्मीद ऋषभ पंत और कृणाल पंड्या जैसे युवा खिलाड़ियों के रनों और विकेटों ने कोहली को प्रभावित किया है। टी20 सीरीज में कृणाल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में वाइटवाश के बाद वेस्ट इंडीज को उम्मीद होगी कि क्रिस गेल की वापसी से टीम मजबूत होगी। गेल ने विश्व कप के दौरान घोषणा की थी कि भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके करियर की अंतिम सीरीज होगी। सीरीज के लिए बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज और ऑलराउंडर कीमो पाल की वेस्ट इंडीज की 14 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। टीमें इस प्रकार हैं: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी। वेस्ट इंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैंपबेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस और केमार रोच।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M2wVEN
No comments:
Post a Comment