लाहौर वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि मुख्य कोच और उनके सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल नहीं बढाया जाएगा। ने आर्थर, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर , गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और ट्रेनर ग्रांट लुडेन के अनुबंध नहीं बढाने का फैसला लेते हुए कहा कि बेहतर प्रक्रिया से नियुक्तियां की जाएंगी। पीसीबी की क्रिकेट समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसले लिए गए। पाकिस्तान विश्व कप में नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका था। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘पीसीबी अब चारों पदों के लिए विज्ञापन देगा और उच्च स्तर पर आवेदन मंगवाएगा।’ पढ़ें, सुझाव पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी को दिए गए हैं। मनी ने कहा, ‘समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है और उसका मानना है कि अब नए सिरे से आगाज करना होगा। पीसीबी की ओर से मैं आर्थर, ग्रांट फ्लावर, ग्रांट लुडेन और अजहर महमूद को धन्यवाद देता हूं। उनके भविष्य के लिए शुभकामना।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZDL3rd
No comments:
Post a Comment