Monday, August 12, 2019

रेकॉर्ड तोड़ने पर ब्रायन लारा ने क्रिस गेल को दी बधाई

नई दिल्लीदुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार ने हमवतन को वेस्ट इंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है। गेल ने इस मामले में लारा को ही पीछे छोड़ा है। भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में गेल ने यह रेकॉर्ड बनाया और लारा को पछाड़ा। लारा ने ट्वीट किया, ‘वेस्ट इंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई हो गेल।’ गेल ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान कहा था कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में वह वनडे और टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं और फिर क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। चयनकर्ताओं ने गेल को वेस्ट इंडीज की वनडे टीम में तो जगह दी है, लेकिन टेस्ट टीम में गेल को मौका नहीं मिला है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OR304s

No comments:

Post a Comment