Monday, August 12, 2019

एशेज: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में भिड़ंत, जानें कौन है भारी

लंदनइंग्लैंड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की मौजूदगी में अपने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव के साथ उतरेगा। टीम को उम्मीद है कि वह बुधवार से यहां लॉर्ड्स में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जल्द आउट करके एशेज सीरीज बराबर करने में सफल रहेंगे। इंग्लैंड में 18 साल बाद एशेज सीरीज जीतने की कवायद में जुटे ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ की शानदार पारियों से एजबस्टन में पहले टेस्ट में 251 रन से जीत दर्ज की। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण 12 महीने के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे स्मिथ ने दोनों पारियों में शतक जड़ा। इंग्लैंड ने पहला एशेज टेस्ट गंवाने के बाद सिर्फ दो बार सीरीज जीती है। पहली बार 1981 में इयान बाथम ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई थी जबकि दूसरी बार 2005 में इंग्लैंड ने 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की थी। एजबस्टन में हार के दौरान इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन पिंडली की चोट के कारण सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी कर पाए और वह लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। एंडरसन की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड ने आर्चर को टेस्ट पदार्पण कराने की तैयारी कर ली है। आर्चर ने इसी मैदान पर पिछले महीने विश्व कप फाइनल में शानदार सुपर ओवर फेंकते हुए इंग्लैंड को खिताब दिलाया था। इंग्लैंड इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच को उतारेगा, जिन्होंने पिछले महीने लॉर्ड्स पर आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत के दौरान करियर की सर्वश्रेष्ठ 92 रन की पारी खेली थी। एजबस्टन में लचर प्रदर्शन के बाद आफ स्पिनर मोईन अली को टीम से बाहर कर दिया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर स्मिथ का कमजोर पक्ष हैं जिनके खिलाफ उनका औसत 34.90 है जबकि उनका कुल औसत 63 के करीब है। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने हालांकि ऐसे किसी भी आंकड़े को तवज्जो देने से इनकार कर दिया। एएफपी सुधीरसुधीर


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TqPV0p

No comments:

Post a Comment