लंदन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ चोटिल होने के कारण गुरुवार से खेले जाने वाले एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बताया, ‘स्टीव स्मिथ हेडिंग्ले में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए है।’ कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि स्मिथ ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लिया। लार्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन (शनिवार को) स्मिथ तेज गेंदबाज आर्चर के स्पैल में दो बार चोटिल हुए। पहली बार गेंद उनके हाथ पर जबकि दूसरी बार गर्दन पर लगी। स्मिथ जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तब आर्चर की 92.3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद उनके गर्दन और सिर के बीच वाले हिस्से में लगी और वह गिर गए। इसके बाद वह रिटायर हर्ट हो गए। 46 मिनट बाद हालांकि वह फिर से मैदान पर उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पगबाधा हो गए। स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Njm4Gf
No comments:
Post a Comment