Thursday, August 22, 2019

रोहित को प्लेइंग इलेवन में मौका न देना 'गलत' होगा: अख्तर

नई दिल्ली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने को वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की है। रोहित ने कहा है कि सीमित ओवरों के उपकप्तान को टीम में शामिल नहीं करना 'गलत' फैसला होगा। अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर बोलते हुए ने कहा कि रोहित को दो टेस्ट मैचों की टीम के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह जरूरी हैं कि अब उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाए और वह इस मौके को भुना लें। 44 वर्षीय इस गेंदबाज ने कहा, 'मैं जानता हूं कि रोहित को टेस्ट मैच में पहले भी मौके दिए गए हैं लेकिन वह उनका पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वह बड़े मैच-विनर हैं और उन्हें टीम में मौका नहीं देना गलत होगा। वह अच्छी फॉर्म में हैं और ऐसे में उन्हें सीधा मौका देना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'जब आपने उन्हें चुन लिया है तो प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं दिया कोई विकल्प नहीं है। मुझे लगता है कि वह क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप में भी उन्हें मौका देना चाहिए। मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी महान खिलाड़ी बन सकते हैं।' पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने भी रोहित को टेस्ट में शामिल करने के पक्ष में हैं। गांगुली ने कहा था कि रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाया जा सकता है। गांगुली ने कहा, 'मेरा मानना है कि रोहित वर्ल्ड कप की अच्छी फॉर्म को जारी रख सकेंगे। उन्हें बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। वहीं रहाणे मध्यक्रम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2P55RXA

No comments:

Post a Comment