Thursday, August 22, 2019

पहले टेस्ट से कीमो पॉल बाहर, मिगुल की टीम में एंट्री

नार्थ साउंड हरफनमौला कीमो पॉल को टखने की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट से बाहर होना पड़ा जिनकी जगह तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस को वेस्टइंडीज टीम में जगह दी गई है। पॉल के बाएं टखने में चोट लगी थी। वह रिहैबिलिटेशन के लिए एंटीगा में रहेंगे। वेस्ट इंडीज टीम के अंतरिम कोच फ्लायड रीफर ने एक बयान में कहा, 'कीमो इस मैच से बाहर हो गए हैं। मिगुल हालांकि काफी उम्दा गेंदबाज है और उनके पास अनुभव भी है।' कमिंस ने भारत के खिलाफ तीन साल पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने दूसरे मैच की दूसरी पारी में 48 रन देकर छह विकेट लिए थे। पहला टेस्ट गुरुवार से शुरू हो रहा है जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का भी आगाज है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zjSqIt

No comments:

Post a Comment