Friday, October 25, 2019

सैमसन को टीम में शामिल किए जाने से खुश हुए गंभीर

नई दिल्ली क्रिकेटर से राजनेता बने ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है। गौतम गंभीर ने कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था। गंभीर लंबे समय से केरल के इस क्रिकेटर को टीम में शामिल किए जाने की पैरवी कर रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज तीन नवंबर से खेली जाएगी। गंभीर ने ट्वीट किया, 'संजू सैमसन को टी20 टीम में शामिल किए जाने की बधाई। इस मौके का पूरा फायदा उठाना संजू। इसका लंबे समय से इंतजार था।' सैमसन ने भारत के लिए एकमात्र टी20 मैच जुलाई 2015 में खेला था, जब दूसरे दर्जे की टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। वह उस समय 19 साल के थे। उसके बाद से उन्हें अनुशासन कारणों से केरल टीम से भी निकाल दिया गया। संजू ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और विजय हजारे ट्रोफी में नाबाद 212 रन बनाए थे। इस समय आत्मविश्वास से भरे संजू ने टीम में अपने चयन के बाद कहा है कि वह हर उस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, जो टीम उन्हें सौंपेगी। चाहे टीम उन्हें टॉप ऑर्डर में बैटिंग का मौका दे या फिर मिडल ऑर्डर में, संजू खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N54Jik

No comments:

Post a Comment