Friday, October 25, 2019

अब ऐक्टिंग में अपना जलवा बिखेंरेंग वसीम अकरम

दुबई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्विंग बोलिंग के सुल्तान खेल के मैदान में कामयाब पारी खेलने के बाद अब ऐक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पाकिस्तान में एक कॉमेडी फिल्म साइन की है, जिसमें उनकी पत्नी शनाएरा भी उनके साथ नजर आएंगी। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, वसीम अकरम ने अब अदाकारी में किस्मत आजमाने का फैसला किया है। अकरम ने पाकिस्तान के हास्य अदाकार फैसल कुरैशी के निर्देशन में बनने वाली कॉमेडी फिल्म 'मनी बैक गारंटी' साइन की है। कुरैशी की भी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता फवाद खान निभा रहे हैं। फवाद 'खूबसूरत', 'कपूर एंड सन्स' जैसी बॉलिवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म में वसीम अकरम के साथ उनकी पत्नी शनाएरा अकरम की छोटी भूमिकाएं होंगी। फैसल कुरैशी ने फिल्म की कहानी भी लिखी है और वही इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने नवंबर से शुरू होगी। इसे अगले साल रिलीज करने की योजना है। बाएं हाथ के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले पूर्व गेंदबाज अकरम इससे पहले मॉडलिंग की दुनिया में सफलतापूर्वक अपने हाथ आजमा चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WmJGMI

No comments:

Post a Comment