के. श्रीनिवास राव, मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को नैशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अध्यक्ष से बात करेंगे। गांगुली ने हाल ही में कहा था कि वह एनसीए में आ रहीं परेशानियों के बारे में द्रविड़ से बात करेंगे। गांगुली ने गुरुवार को द्रविड़ को मुंबई में के मुख्यालय में आमंत्रित किया है। वर्षों तक भारतीय टीम में साथ काम करने वाले सौरभ और द्रविड़ अब क्रिकेट प्रशासकों के रूप में जोड़ीदार की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। कुछ समय पहले हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के एनसीए के साथ हालिया अनुभवों को साझा किया था। भुवी के मामले में एनसीए में कई जांच करवाने के बाद भी उनका स्पोर्ट्स हर्निया पकड़ में नहीं आया था। वहीं बुमराह के लिए एनसीए ने फिटनेस टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था जो काफी चर्चा का विषय बना था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी भुवनेश्वर, जिन्हें अभी सर्जरी से गुजरना होगा, के मामले में सभी जरूरी स्वास्थ्य दस्तावेज मंगवाए थे। वहीं बुमराह के मामले में गांगुली ने मामला अपने हाथ में लेते हुए निजी रूप से उनके रीहैब और वापसी की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। द्रविड़ के साथ बैठ के साथ ही बोर्ड की कई क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (सीएसी) पर भी नजर रहेगी। गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि सीएसी की का काम सिर्फ सिलेक्शन कमिटी का चयन होगा। इतना ही नहीं बीसीसीआई तीन के बजाए दो सदस्यीय सीएसी का गठन भी कर सकती है। सचिन तेंडुलकर ने इस भूमिका से पहले ही इनकार कर दिया है। यह भी पता चला है कि वीवीएस लक्ष्मण भी काफी व्यस्त हैं। ऐसे में बोर्ड अन्य नामों पर विचार कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर जीआर विश्वनाथ और अरुण लाल शायद सीएसी में नजर आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है, 'नियमों के अनुसार यह कहीं नहीं लिखा कि सीएसी में तीन सदस्य होने आवश्यक हैं। ऐसा कोई आवश्यक नहीं है। इसमें बस 'पूर्व क्रिकेटर' होने की बात कही गई है।' गांगुली और द्रविड़ की बैठक की बात करें तो एनसीए के मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक को लेकर चल रहे हितों के टकराव के मामले पर भी चर्चा हो सकती है। कौशिक पहले स्पोर्ट्स मेडिसन क्लीनिक YOS Healthcare के साथ उनके पूर्व संबंधों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। आरोप है कि कौशिक ने बीसीसीआई का हिस्सा बनने के काफी समय बाद अपने शेयर ट्रांसफर किए थे। गांगुली और द्रविड़ के बीच बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37ajZ6e
No comments:
Post a Comment