Wednesday, December 25, 2019

सिडनी टेस्ट के लिए लेग स्पिनर स्वेपसन ऑस्ट्रेलियाई टीम में

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को मिशेल को न्यू जीलैंड के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में शामिल किया। यह 26 वर्षीय लेग स्पिनर मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के दौरान टीम से जुड़ा और वह तीन जनवरी से सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच तक टीम से जुड़े रहेंगे। सिडनी में धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलती रही है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, ‘ में स्वेपसन के होने से परिस्थतियों के अनुसार हमारे पास दो विशेषज्ञ स्पिनर उतारने का विकल्प रहेगा।’ छह शैफील्ड शील्ड मैचों में 12 विकेट लेने वाले स्वेपसन 2017 में भारत और बांग्लादेश दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए दो विकेट लिए थे। हॉन्स ने कहा कि मेलबर्न टेस्ट में अंतिम एकादश में नहीं चुने गए तेज गेंदबाज पीटर सिडल को बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर की तरफ से खेलने की अनुमति दी गयी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZmJY7A

No comments:

Post a Comment