वेलिंग्टनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज पर एक टेस्ट के दौरान नस्लवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर न्यू जीलैंड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। आर्चर पर इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच नवंबर में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने ऑकलैंड के रहने वाले उस 28 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया जिसने यह टिप्पणी की थी। उसे मौखिक चेतावनी भी दी गई। पढ़ें, न्यू जीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता एंथोनी क्रमी ने कहा कि वह व्यक्ति 2022 तक न्यू जीलैंड में कोई अंतरराष्ट्रीय या घरेलू मैच नहीं देख सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। क्रमी ने कहा, ‘हम जोफ्रा और इंग्लैंड टीम प्रबंधन से उस अप्रिय घटना के लिए फिर माफी मांगते हैं। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’ 24 वर्षीय पेसर आर्चर ने कहा था कि वह दर्शक उनकी त्वचा के रंग के बारे में बार-बार टिप्पणी कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल अगस्त में टेस्ट डेब्यू करने वाले आर्चर ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 30 विकेट लिए हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35TRBnI
No comments:
Post a Comment