Monday, January 13, 2020

मुंबई वनडे: टॉस जीते तो चुनेंगे बोलिंग?

मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे आज (मंगलवार) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। मुंबई में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों का इस साल का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच है। भारत ने इस साल की शुरुआत जहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से की थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में न्यू जीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला। अब 50-50 ओवर में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। हालांकि टीम इंडिया को इस साल के अपने पहले टी20 मैच में बारिश ने परेशान किया और गीली पिच के कारण गुवाहाटी में उस मैच को रद्द करना पड़ा। पढ़ें, मुंबई में मौसममुंबई वनडे के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। मौसम की बात करें तो यह सामान्य ही रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर के समय ही नहीं बल्कि सूर्यास्त के बाद भी खिलाड़ियों को सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम में खेलना पड़ सकता है। दोपहर 2 बजे तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है जबकि शाम 7 बजे यह 25 डिग्री रह सकता है। पढ़ें, वानखेड़े की पिचमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिच हमेशा की तरह बैटिंग फ्रेंडली रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि ओस अपना असर दिखा सकती है जिसके कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बोलिंग को तरजीह दे सकती है। इस मैदान पर पिछला वनडे मैच भारत और न्यू जीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2017 को खेला गया था जिसमें मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया है रेकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का रेकॉर्ड शानदार है। उसने भारत से इस मैदान पर 3 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं जिनमें से 2 में जीत दर्ज की। 17 अक्टूबर 2007 को इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे खेला गया जिसमें भारत 2 विकेट से जीता। इससे पहले 1996 और 2003 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 1-1 वनडे में मेहमान टीम ही जीती। संभावित प्लेइंग XIभारतः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाः आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/373omA4

No comments:

Post a Comment