कराचीपाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि भारतीय कप्तान मौजूदा पीढ़ी के बल्लेबाजों में अकेले हैं जो कई रेकॉर्ड तोड़कर लेजंड बन सकते हैं। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि मौजूदा दौर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों का स्तर काफी गिर गया है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि कोहली मौजूदा पीढ़ी के एकमात्र बल्लेबाज हैं जो कई रेकॉर्ड तोड़कर एक लेजंड बन सकते हैं।’ उन्होंने पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटरों पर निराशा जताते हुए कहा, ‘मौजूदा पाकिस्तानी टीम में 80 और 90 के दशक जैसे मैच विनर नहीं है। हमारे समय में कई मैच विनर होते थे।’ उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। इसकी शुरुआत सौरव गांगुली ने की थी। यही वजह है कि भारत ने इतने बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं और उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी जबरदस्त है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2H7nHlU
No comments:
Post a Comment