ऑकलैंडभारत और न्यू जीलैंड के बीच ऑकलैंड वनडे के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला। इस बार उनके गुस्से का शिकार खिलाड़ी नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफॉर्ड हुए। हालांकि, यहां विराट का गुस्स जायज था। दरअसल, अंपायर डिसीजन रीप्यू () के लिए खिलाड़ी को 15 सेकंड मिलते हैं, लेकिन इस तय समय के बाद हेनरी निकोल्स ने डीआरएस लिया, जिसे अंपायर ने मंजूर कर दिया। इस पर विराट कोहली बिफर पड़े। यह रहा पूरा मामला यह सब हुआ 17वें ओवर की 5वीं गेंद पर। दरअसल, भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की लहराती गेंद ओपनर हेनरी निकोल्स के पैड पर जाकर लगी। वह स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन चूक गए थे। इस पर टीम इंडिया ने LBW की जबरदस्त अपील की और अंपायर ब्रूस ने उंगली उठा दी। दूसरी ओर, डीआरएस के 15 सेकंड का काउंट डाउन भी शुरू हो गया। इस बीच निकोल्स अपने साथी गप्टिल से जब तक चर्चा करके रीव्यू का फैसला लेते 15 सेकंड खत्म हो गए। पढ़ें- नियम के खिलाफ गए अंपायर ब्रूस! हैरान करने वाली बात यह थी कि फील्ड अंपायर ब्रूस ने बल्लेबाज के रीव्यू को मंजूर करते हुए फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया। नियम के मुताबिक ऐसा होना नहीं चाहिए था। इस बात से नाराज कप्तान विराट कोहली ब्रूस के पास पहुंचे और उनसे कुछ बात करते दिखे, लेकिन अंत में फैसला तो अंपायर का ही होता है। 41 रन बनाकर आउट हुए निकोल्स खैर, रीव्यू में गेंद ऑफ स्टंप्स से बाहर जा रही थी, लेकिन यह अंपायर्स कॉल थी तो निकोल्स को आउट होना ही पड़ा। इससे पहले हेनरी और मार्टिन गप्टिल ने पहले विकेट के लिए 16.5 ओवर में 93 रन जोड़े थे। हेनरी ने 59 गेंदों में 5 चौके की मदद से 41 रन बनाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bqY3Xx
No comments:
Post a Comment