नई दिल्लीटीम इंडिया में वापसी की तैयारियों में जुटे स्टार ऑलराउंडर ने तीन महीने में 7 किलोग्राम वजन बढ़ाया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर कीं। वह पिछले साल सितंबर में टीम इंडिया की जर्सी पहने खेलते नजर आए थे जिसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लोअर बैक की सर्जरी कराने के बाद हार्दिक पिछले करीब 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ लिखा कि उन्होंने तीन महीने में 68 किलोग्राम से अपना वजन बढ़ाकर 75 किलोग्राम कर लिया है। पढ़ें, 26 वर्षीय हार्दिक ने लिखा, 'तीन महीने में 68 किलोग्राम से 75 किलोग्राम, बिना रुके मेहनत, कोई शॉर्टकट नहीं।' उन्होंने साथ ही हैशटैग दिया- स्ट्रॉन्गर ऐंड बेटर (#StrongerAndBetter) 2018 एशिया कप के दौरान हार्दिक चोटिल हो गए थे जिसके बाद से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक ने लंदन में लोअर बैक सर्जरी कराई। करियर में 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हार्दिक पिछले साल सितंबर में ब्लू जर्सी में नजर आए थे। उन्होंने सितंबर 2019 में बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच खेला जिसमें 14 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3coTVaN
No comments:
Post a Comment