प्रांजल दीक्षित, फरीदाबादभारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी धुआंधार स्ट्रोक प्लेइंग काबिलियत के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दिग्गज सचिन तेंडुलकर को आदर्श मानने वाली शेफाली हरियाणा के रोहतक की हैं और अपने आइडल की तर्ज पर ही इन बल्लेबाजी करती दिखती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें इन दिनों 'लेडी सहवाग' भी कहा जा रहा है। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि 2013 में अपना आखिरी रणजी मैच खेलने रोहतक आए सचिन को देखने के बाद ही शेफाली में एक बड़ा बदलाव आया। उन पर सचिन जैसा नाम कमाने और उनके जैसा खेलने का जुनून सवार हो गया। इसे देखकर हमने उसे रोहतक में ही मौजूद श्रीराम नारायण क्रिकेट अकैडमी में दाखिल कराया गया। पढ़ें, साल-2015 से ही वह वहां प्रैक्टिस करती आ रही हैं। जूलरी की दुकान चलाने वाले पिता संजीव ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा साहिल, फिर बेटी शेफाली और छोटी बेटी नैंसी है। उनकी पत्नी प्रवीन बाला गृहिणी हैं। साहिल और नैंसी भी क्रिकेट खेलते हैं और वे भी श्रीराम अकैडमी जाते हैं। अकैडमी के हेड कोच अश्विनी कुमार ने बताया कि शेफाली का नैसर्गिक खेल ही आक्रामक है। वह नेट्स पर जमकर पसीना बहाती हैं। जब वह इस अकैडमी में आईं तो मात्र 12 साल की थीं। कुमार ने बताया कि प्रैक्टिस के वक्त शेफाली ग्राउंड पर ये नहीं देखतीं कि उनका साथी खिलाड़ी लड़का है या लड़की और हर किसी के साथ अभ्यास करती हैं। वह रणजी खिलाड़ियों के साथ सबसे ज्यादा अभ्यास करती हैं जिनमें आशीष हुड्डा, अजीत चहल, अमन कुमार, टीनू कुंडू, अमित राणा, मोहित राठी और नितिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। शेफाली ओपनर के साथ-साथ एक अच्छी विकेटकीपर भी हैं। पढ़ें, भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कभी नहीं खेला है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फास्ट बोलर ब्रेट ली की मानें तो इतिहास जरूर बदलेगा और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगी। ली के मुताबिक इसकी वजह 16 साल की शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों की भारतीय टीम में मौजूदगी है। भारतीय टीम ग्रुप ए में अपने सभी चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cqrx89
No comments:
Post a Comment