Thursday, April 2, 2020

15.5 करोड़ी कमिंस की IPL को लेकर अभी उम्मीद बरकरार

सिडनीइंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने इस प्रतिष्ठित टी20 लीग के आयोजन को लेकर उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन से टूर्नमेंट के इस महीने शुरू होने की संभावना कम है। कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल के शुरू में हुई नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि देकर खरीदा था। वह आईपीएल में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे और वह अब भी टूर्नमेंट के आयोजन को लेकर आशान्वित हैं। पढ़ें, 26 साल के कमिंस ने कहा, ‘आईपीएल अभी रद्द नहीं किया गया है या इस तरह का कोई फैसला आयोजकों ने नहीं किया है। उसकी स्थिति अभी जस की तस है। हम लगातार अपनी टीमों के संपर्क में हैं। निश्चित तौर पर अब भी हर कोई चाहता है कि इस टूर्नमेंट का आयोजन हो, लेकिन सभी जानते हैं कि अभी प्राथमिकता कोरोना वायरस को फैलने से बचाना है।’ आईपीएल को अभी 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। इसी दिन भारत में तीन सप्ताह का लॉकडाउन समाप्त होगा। कमिंस ने हालांकि स्वीकार किया कि इस टूर्नमेंट के अभी शुरू होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह जल्द शुरू हो पाएगा। मेरे कहने का मतलब है कि निश्चित तौर पर हमारी प्राथमिकता वहां खेलने की होगी लेकिन इस बीच अच्छी बात यह है कि हमें विश्राम का समय मिला है।’ आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन बीसीसीआई ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। अगर यह 15 अप्रैल के बाद शुरू भी होता है तो मैच खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसमें भाग ले पाएंगे या नहीं क्योंकि यात्रा को लेकर पाबंदियां अब भी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bQqwFA

No comments:

Post a Comment