Thursday, April 2, 2020

ICC ने पूछा विकेटकीपिंग से जुड़ा सवाल, क्या आपको मालूम है जवाब

नई दिल्ली कोरोना वायरस के चलते दुनिया में क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भी लोगों से जुड़े रहने के लिए तमाम तरीके अपना रही है। अभी कुछ दिन पहले ही उसने एक तस्वीर में 132 चेहरे लगाए थे। इसमें से 131 भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल के थे और एक विराट कोहली का। आईसीसी ने फैंस से कोहली को तलाशने के लिए कहा था। आईसीसी के इस पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब आईसीसी ने फैंस से एक सवाल पूछा है? आईसीसी ने पूछा है, 'क्या आप उन दो विकेटकीपरों के नाम बता रहते हैं जिन्होंने एक पुरुष टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में चार बल्लेबाजों को स्टंप किया है।' इसके साथ ही आईसीसी ने हिंट भी दिया है ये दोनों मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप में हुए थे। क्या आपको इसका जवाब मालूम है? अगर हां तो आपकी क्रिकेट नॉलेज बहुत अच्छी है। वैसे आईसीसी ने खुद ही इसका जवाब भी दे दिया है। ये दो विकेटकीपर हैं पाकिस्तान के कामरान अकमल और वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन। कामरान ने 2009 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ (9 जून 2009, लॉर्ड्स) और रामदीन ने पाकिस्तान के खिलाफ 1 अप्रैल 2014 को ढाका में यह उपलब्धि हासिल की थी। धोनी सबसे आगे वैसे टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा स्टंप करने का रेकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने 98 मुकाबलों में 34 स्टंप किए हैं। और अकमल ने 58 मुकाबलों में 32 स्टंप किए हैं। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 29 के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले बुधवार को आईसीसी ने केएल राहुल की तस्वीरें पोस्ट की थीं और उसमें से विराट कोहली तो तलाशने का चैलेंज दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Jx6BPP

No comments:

Post a Comment