Saturday, May 9, 2020

4000 को मदद.. सचिन ने दिखाई दरियादिली

नई दिल्लीदिग्गज भारतीय क्रिकेटर () ने किलर महामारी (Covid-19) से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की। मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंडुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया। तेंडुलकर ने ट्वीट किया, ‘दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंडुलकर का आभार जताया। उन्होंने तेंडुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘शुक्रिया तेंडुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पाएंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है।’ तेंडुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2A7i4ny

No comments:

Post a Comment