Saturday, May 9, 2020

83WC: आधे टूर्नमेंट से घर लौटना चाहते थे खिलाड़ी

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व चैंपियन (World Cup 1983) का खिताब साल 1983 में अपने नाम किया था। () की कप्तानी में इंग्लैंड पहुंची को तब इसका भरोसा नहीं था। कपिल देव की इस टीम की कहानी सुनकर तो ऐसा ही लगता है। तब वर्ल्ड कप में भाग लेने पहुंची टीम इंडिया ने विश्व कप के क्वॉलिफायर राउंड के बाद ही अपनी वापसी के टिकट बुक करा लिए थे। भारत की इस वर्ल्ड कप जीत पर फिल्म '83' बन रही है। इस फिल्म में भारत की इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के कई दिलचस्प किस्से बयां किए गए हैं। उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया खिताब की दावेदार नहीं मानी जा रही थी। न तो क्रिकेट पंडितों को और न ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों को यह भरोसा था कि वह इस बार यह खिताब जीतकर यहां से लौटेंगे। लेकिन अंत में भारतीय टीम ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरत में डाल दिया। फिल्म '83' कबीर खान द्वारा निर्देशित एक भारतीय खेल ड्रामा फिल्म है, जो 1983 में भारत की अविश्वसनीय क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत की सच्ची कहानी पर आधारित है। भारत के विश्व कप सफर से जुड़े कई दिलचस्प पहलू और तथ्य हैं। इन्हीं किस्सों में से एक यह है कि टीम इंडिया ने मध्य-टूर्नामेंट के दौरान ही अपनी वापसी की टिकट बुकिंग करा दी थी क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि वे 20 जून 1983 को समाप्त होने वाले ग्रुप मैचों में सफल होंगे और सेमीफाइनल 22 जून को होने वाला था। इतना ही नहीं, टीम के क्रिकेटरों में से सात, जिनमें से कुछ ने तब वर्ल्ड कप से कुछ पहले ही शादी की थी, उन्होंने ग्रुप मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही अपनी पत्नियों के साथ छुट्टियां मनाने की योजना बना रखी थी। उन्होंने 20 जून की रात को न्यूयॉर्क के लिए अपने टिकट भी बुक किए थे। इस किस्से पर अधिक रोशनी डालते हुए कबीर खान ने साझा किया, 'यह कहानी मुझे श्रीकांत ने बताई थी कि कैसे सभी को विश्वास था कि भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगा। यहां तक कि खुद भारतीय खिलाड़ियों को भी यही लगता था कि वे वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। श्रीकांत ने हमें (कबीर खान को) बताया कि जब उनका सिलेक्शन हुआ तो वे सभी बेहद खुश थे और श्रीकांत की उस समय वर्ल्ड कप से कुछ वक्त पहले यानी मार्च में ही शादी हुई थी। जब उन्हें सिलेक्शन की खबर मिली तो उन्होंने निर्णय लिया कि वे लंदन जाकर कुछ मैच वहां खेलेंगे और फिर वहां से 10,000 रुपये ओर डालकर वहां से छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो जाएंगे। श्री कांत के साथ कुछ और भी क्रिकेटर थे, जिन्होंने अपनी पत्नियों से कह दिया था ग्रुप मैच के बाद वे सभी घूमने निकल जाएंगे। कुल 7 खिलाड़ियो ने अडवांस में ही लंदन से न्यूयॉर्क की टिकट बुक करवा रखी थी। और फिर श्रीकांत ने बताया कि कैसे एक के बाद एक मैच जीतने के बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और एक-एक कर अपनी घूमने की टिकट कैंसल करवाते गए। कबीर खान द्वारा निर्देशित हिंदी, तमिल और तेलुगु में रीलीज होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WfMRXR

No comments:

Post a Comment