Wednesday, May 13, 2020

देखें: जब एमएस धोनी और जॉन अब्राहम बने नाई

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान () और बॉलिवुड स्टार () की दो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में वे एक-दूसरे का हेयरकट करते दिखाई दे रहे हैं। वर्षों पुरानी इस तस्वीर को कैमरे में कैद करने के लिए कुछ कैमरामैन भी दिख रहे हैं। यह तस्वीर किसी प्रमोशन की है, लेकिन वे दोनों निजी जिंदगी में भी काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि जब एमएस धोनी टीम इंडिया में आए थे तो उनके बाल लंबे थे, जिसकी तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तक ने की थी। उसी तरह से जॉन अब्राहम भी लंबे बाल रखते थे। धोनी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बालों को छोटा करा दिया था। इसी तरह जॉन ने भी बॉलिवुड में जमने के बाद लंबे बालों को अलविदा कह दिया। बता दें कि इन दोनों में एक और समानता है। दरअसल, धोनी की तरह जॉन भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं। भारतीय लीग 'इंडियन सुपर लीग' में धोनी के पास चेन्नैयन एफसी का मालिकाना हक है तो जॉन के पास नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी टीम है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dFDQx9

No comments:

Post a Comment