कराचीपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज () ने क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी (Tafazzul Rizvi) द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए इसे ‘कानूनी रूप से दोषपूर्ण और गलत’ करार दिया। इस तूफानी गेंदबाज ने रिजवी से ‘सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने, बदनाम करने और उनका उपहास उड़ाने के लिए माफी मांगने को भी कहा। अख्तर ने कहा, ‘मैंने अपने चैनल पर जो भी कुछ कहा वह पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई के लिए कहा और बताया कि बोर्ड को किन चीजों में सुधार करने की जरूरत है। रिजवी के बारे में मैंने उनके साथ निजी बातचीत के आधार पर अपनी राय रखी थी।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘पीसीबी और रिजवी को लेकर मेरी टिप्पणी पीसीबी की कमियों और उसमें सुधार की उम्मीद को लेकर सार्वजनिक हित में दी गयी राय थी।’ अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिजवी को ‘अयोग्य’ कहा था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से कानूनी सलाहकार का काम संभाल रहे रिजवी ने अख्तर को मानहानि का नोटिस भेजा था। अख्तर ने उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाने की भी आलोचना की थी। रिजवी ने अख्तर से बिना शर्त माफी मांगने और चैरिटी के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T1ueoz
No comments:
Post a Comment