नई दिल्ली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते दुनियाभर में खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स अपने खाली समय का ज्यादातर इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट कर रहे हैं। और उन पर फैंस की जबर्दस्त प्रतिक्रिया भी मिल रही है। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दो लोग एक सीढ़ी के सहारे कई मंजिल चढ़ रहे हैं। यह सब इतनी तेज हो रहा है कि हरभजन 'वॉव' किए बिना नहीं रह पाए। इस वीडियो में दो लोग एक सीढ़ी हाथ में लेकर दौड़ रहे हैं और दीवार के सहारे वह सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर चढ़ते हैं। इसके बाद उसी सीढ़ी को ऊपर खींचकर वह दूसरी मंजिल पर चढ़ जाते हैं। और इसी तरह आगे। यह सब इतनी फुर्ती से हो रहा है कि हरभजन इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। हरभजन के इस वीडियो पर फैंस ने मजाकिया कॉमेंट किया है कि क्या यह लॉकडाउन के बाद टीम इंडिया का अगला ट्रेनिंग कैंप होगा। हरभजन सिंह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर नहीं आते। वह साल में सिर्फ एक टूर्नमेंट, आईपीएल खेलते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इस टूर्नमेंट पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। पहले आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन पहले लॉकडाउन के चलते इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया। हालांकि जब पहली बार लॉकडाउन बढ़ाया गया तब बोर्ड ने इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bjc1ZV
No comments:
Post a Comment