नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान () का मानना है कि कोविड- 19 (Covid- 19) महामारी के चलते बंद पड़े क्रिकेट को अब दोबारा शुरू हो जाना चाहिए। पीटरसन ने कहा कि अगर खेल दोबारा शुरू होते हैं तो इससे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लोगों में निगेटिविटी और हताशा का स्तर बहुत बढ़ गया है और खेलों की शुरूआत कर अब इसे ऊपर उठाने की जरूरत है। जानलेवा नोवेल कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में बीते 2 महीने से सभी तरह की खेल गतिविधियों पर ब्रेक लगा है। ऐसे में पीटरसन मानते हैं कि क्रिकेट को दोबारा शुरू करने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए और सुरक्षित रहते हुए इसे जितना जल्दी शुरू कर सकें उतना बेहतर है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस 39 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'फैन्स, और लोगों को इन दिनों अब मनोबल बढ़ाने वाली कोई चीज चाहिए। इस समय उनका मनोबल बहुत निगेटिव है, और इस समय वे बहुत हताश हैं।' कई लोगों के लिए खेल मनोबल और पोजिटिविटी बढ़ाने वाले होते हैं। नया खेल हमें तब तक बंद दरवाजों में खेलना होगा, जब तक हम कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं ढूंढ लेते। खिलाड़ियों को भी इसका सामना करना होगा। पीटरसन ने कहा, 'गोल्फर रॉरी मैक्लॉरी 17 मई को एक चैरिटी मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इंग्लिश सॉकर प्रीमियर लीग जून के मध्य से वापसी पर विचार कर रहा है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि कोई भी शीर्ष ऐथलीट मैदान पर लौटना नहीं चाह रहा होगा।' उन्होंने कहा, 'कुछ खिलाड़ी इन दिनों अपने जीवन की प्राइम फॉर्म में हैं। फिर भला वे क्यों नहीं खेलना चाहेंगे। ठीक है अभी भीड़ स्टेडियम में नहीं आ सकती लेकिन वे ब्रॉडकास्टर के जरिए टीवी पर तो इस खेल लुत्फ उठाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bpucNI
No comments:
Post a Comment