Saturday, May 23, 2020

प्रैक्टिस से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा: रोहित

मुंबई भारत के सलामी बल्लेबाज () ने कहा है कि वह चोट से उबरकर वापसी की तैयारी में थे। लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से ऐसा नहीं कर सके और अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में लौटने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। रोहित को फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे के बीच से ही स्वदेश लौटना पड़ा था। उन्होंने ला लीगा के फेसबुक पेज पर लिखा, 'लॉकडाउन से पहले मैं वापसी के लिए बिल्कुल तैयार था। पूरे सप्ताह मेरा फिटनेस टेस्ट होना था लेकिन फिर लॉकडाउन हो गया और अब फिर नए सिरे से वापसी करनी होगी।' उन्होंने कहा, 'सब कुछ खुलने के बाद मुझे एनसीए जाकर फिटनेस टेस्ट देना होगा। उसे पास करके ही मैं टीम के साथ अभ्यास शुरू कर सकूंगा।' महाराष्ट्र सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में स्थित स्टेडियमों में दर्शकों के बिना व्यक्तिगत अभ्यास की अनुमति दे दी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XmzdBS

No comments:

Post a Comment