Saturday, May 23, 2020

दिल्ली में खेला गया फ्रेंडली क्रिकेट मैच, ऐसे थे नियम

रुपेश सिंह, नई दिल्लीआईसीसी द्वारा दुनिया भर में क्रिकेट की बहाली के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जाने के अगले ही दिन क्रिकेटर मैदान पर उतर गए। घेवरा और एमसीजी मदनपुर सहित दिल्ली के कई मैदानों पर मैच खेले गए। घेवरा मैदान पर मैच के आयोजक सुरेंदर डबास ने बताया कि यह किसी टूर्नामेंट या लीग का मुकाबला नहीं था बल्कि वीकेंड पर खेला जाने वाला एक फ्रेंडली मैच था। इस मैच में सारे दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। उन्होंने कहा, ‘टॉस के लिए इस्तेमाल हुए सिक्के और बॉल से लेकर बाथरूम व हरेक चीज को सैनेटाइज करने की व्यवस्था थी। हमारा मकसद सभी एहतियात के साथ मैदान पर उतरना था। आज खिलाड़ी मैदान पर वापसी चाहता है और जिनकी रोजी-रोटी क्रिकेट से चलती है वो भी मैच चाहते हैं।’ चैलेंजिंग हुई अंपायरिंगमैच में अंपायरिंग करने वाले नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि नए नियमों के साथ अंपायरों का काम और भी ज्यादा चैलेंजिंग हो गया है। प्लेयर्स को पहले ही सारे नियम बता दिए गए थे। बॉल को सैनेटाइज करते रहने के अलावा जश्न नहीं मनाने का भी निर्देश दे दिया गया था। दोनों छोर पर बोलर्स को नई बॉल थमाई गई थी और हर ओवर पर बॉल को सैनेटाइज किया जा रहा था।’ बॉल पर लार लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘ये कोई प्रफेशनल क्रिकेटर नहीं थे इसलिए इन्हें बॉल पर लार लगाने जैसी कोई आदत नहीं थी।’ घर से लाए खाना-पानीएमसीजी-1 पर खेले गए मैच में सबसे ज्यादा 32 रन बनाने वाले नवीन ने बताया कि सभी प्लेयर्स अपना पानी और खाना घर से लेकर आए थे और किसी ने भी कुछ भी आपस में शेयर नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘हम खेलना चाहते थे और एक संदेश भी देना चाहते थे कि नए नियमों का पालन करके आसानी से मैच खेला जा सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ztdgJ8

No comments:

Post a Comment