Friday, May 15, 2020

भारत के खिलाफ चमका था, अब मिला बड़ा गिफ्ट

ऑकलैंडन्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2020-21 सीजन के लिए अपने 20 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें गैर अनुभवी बल्लेबाज डेवन कॉनवे, तेज गेंदबाज और लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल को पहली बार इसमें शामिल किया गया है। इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले कोलिन मुनरो, जीत रावल और टॉड एस्ले केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर रखा गया है। जैमीसन टीम के अहम खिलाड़ी होंगे। उनके अलावा कॉनवे और लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल को भी पहली बार केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। जैमीसन ने इसी साल भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे में पदार्पण किया था और वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं, पटेल का प्रथम श्रेणी रेकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 18 महीने में घर से बाहर उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 28 वर्षीय कॉनवे 2017 में दक्षिण अफ्रीका से न्यूजीलैंड में बस गए थे और वह अगस्त के बाद से टीम के लिए खेलने के योग्य हो जाएंगे। न्यूजीलैंड टीम के चयनकर्ता प्रमुख ग्रेविन लारसेन ने कहा, ‘काइल जैमीसन, एजाज पटेल और डेवन कॉनवे को अनुबंध प्रदान करना वास्तव में रोमांचक है, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में सभी को काफी प्रभावित किया है।’ 2020-21 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के अनुबंधित खिलाड़ी टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवन कॉनवे, कोलिन डीग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशम, एजाज पटेल, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, नील वैग्नर, बीजे वाटलिंग, केन विलियम्सन और विल यंग।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fTQrPa

No comments:

Post a Comment