Friday, May 15, 2020

आमिर ने कोहली से पूछा, 'भाई यह तुम हो क्या'

नई दिल्ली पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने टि्वटर पर भारतीय कप्तान के साथ मजाकिया सवाल किया है। आमिर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक कलाकार तीरंदाज हाथ में धनुष लेकर खड़ा है। यह तुर्की के ड्रामे 'अर्तुगुल गाजी' का है। और इस चरित्र का नाम रूशन है। आमिर ने इसमें कोहली को टैग करके पूछा है- भाई क्या यह तुम हो, मैं थोड़ा कन्फ्यूज हूं। इसके बाद उन्होंने स्माइली बनाई है। पहली नजर में देखने पर इस किरदार की शक्ल कोहली से काफी मिलती-जुलती नजर आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच मैदान पर काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन मैदान के बाहर उनके रिश्ते काफी बेहतर हैं। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की कई मौकों पर तारीफ कर चुके हैं। विराट ने आमिर को अपना बैट भी गिफ्ट किया था। तुर्की का यह धारावाहिक अर्तुगुल गाजी की पर बनाया गया है। वह उस्मान (ओटोमन) के पिता थे, जिन्होंने उस्मानिया यानी ओटोमन साम्राज्य की स्थापना की। यह टीवी सीरीज के कुल पांच सीजन हैं और कुल मिलाकर 448 एपिसोड। इमरान कर चुके हैं इस ड्रामे की प्रशंसा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस सीरियल की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने अपनी अवाम से इस धारावाहिक को देखने की सिफारिश कर रहे हैं। तुर्की में बना यह धारावाहिक पाकिस्तान में ऊर्दू में डब करके दिखाया जा रहा है। और वहां की जनता इसे काफी पसंद भी कर रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2T8MTij

No comments:

Post a Comment