Saturday, May 9, 2020

क्यों रोहित शर्मा ने पार्टनर धवन को कहा 'बेवकूफ'?

नई दिल्लीभारतीय लिमिटेड ओवरों की टीम के उपकप्तान और की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। ये दोनों जब तक मैदान पर बैटिंग करते हैं विपक्षी टीम के हौसले पस्त होते हैं। दोनों में दोस्ती भी खूब है और एक-दूसरे की तारीफ भी करते हैं, लेकिन इस बार रोहित ने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी शिखर धवन को शायद ही उम्मीद रही होगी। दरअसल, उन्होंने अपने पार्टनर को इंडियट (बेवकूफ) कहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के विस्फोटक ओपनर से इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान रोहित ने यह बात कही। उन्होंने चैट के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा- वह एकदम बेवकूफ है। वह पहली गेंद का सामना करना पसंद नहीं करते हैं। वह स्पिनरों का सामना करना पसंद करते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों को नहीं खेलना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने एक वाकए का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा- मुझे याद है जब 2013 में मैं पहली बार लिमिटेड ओवरों में ओपनिंग करने के लिए उतरा तो साथ में शिखर भी थे। मुझे याद है कि चैंपियंस ट्रोफी में बतौर ओपनर यह दूसरी पारी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच था। मोर्ने मोर्केल और डेल स्टेन जैसे तेज गेंदबाज मैदान पर थे। मैंने कभी उन्हें नहीं खेला था तो शिखर को बोला कि आप स्ट्राइक लो, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है मोर्ने मोर्कल की गेंद तो मुझे दिखी ही नहीं। वह मेरी सोच से कहीं अधिक बाउंस हुई थी। उस दिन काफी मुश्किल हुई थी, लेकिन हम घुल-मिल गए हैं अब। वह आपको कभी बोर नहीं होने देंगे।' साथ ही उन्होंने कहा- कई बार वह आपको मैदान पर बैटिंग के समय बोर कर सकते हैं। मैं प्लान बनाता हूं और वह मुझसे राजी भी होते हैं, लेकिन कुछ देर बाद कहेंगे कि आपने क्या कहा था? साथी से ऐसी प्रतिक्रिया कई बार खेल के दौरान आपको निराश कर देती है। एक और खास बात है शिखर में। वह पहली और आखिरी गेंद पर सिंगल जरूर भागते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WJrxt7

No comments:

Post a Comment